ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
लोकल स्पोर्ट्स

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

रामपुर स्वास्तिक सोसायटी द्वारा आयोजित बुशहर प्रीमियम लीग का भव्य शुभारंभ सोमवार देर शाम रामपुर महाविद्यालय में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से की गई, जिसके बाद पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल छा गया।

आठ टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महामुकाबला

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं: बॉल ब्रैकर, बैट ब्रैकर, डीजे नेशन, सीएमसी खशधार, डिटेटर भावानगर, सनगिरी स्नो स्नाइपर, सीटी पॉइंट देवठी और आउटटर सिराज निरमंड

युवाओं को नशे से दूर और खेलों से जोड़ने की पहल

सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब रामपुर में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। साथ ही, एसोसिएशन पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे सामाजिक सरोकारों पर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

जर्सी अनावरण से हुई प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत

मुख्य अतिथि हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी टीमों की जर्सियों का अनावरण कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और रोजगार सृजन की दिशा में भी सकारात्मक पहल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण

शुभारंभ समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक अशोक पालसरा और रोहिनी डोगरा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार शाम बना दिया।

मौसम ने डाला खलल

खराब मौसम के कारण मंगलवार और बुधवार को खेले जाने वाले मैच स्थगित कर दिए गए हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि मौसम में सुधार होते ही नई तिथियां घोषित की जाएंगी।

#BPL2025#BPLRampur#BushahrPremierLeague#CricketFestival#CricketForChange#CricketInHimachal#CricketLovers#GrassrootsCricket#HimachalCricket#IPLStyleTournament#RampurCricket#RampurEvents#RuralTalent#SportsForYouth#YouthAndSports

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment