एआरबी टाइम्स

Kullu: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव: 2 से 8 अक्टूबर तक, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार

September 29, 2025 | by ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

कुल्लू। विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक कुल्लू पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है।

21 पार्किंग स्थल चिन्हित, 2000 गाड़ियों की क्षमता

उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि कुल्लू में 21 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां करीब 2000 छोटी-बड़ी गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी।

चिन्हित पार्किंग स्थलों की सूची व क्षमता- फॉरेस्ट मैदान के पास OLS30 वाहन,

क्रमांकस्थानपार्किंग क्षमता
1फॉरेस्ट मैदान के पास30 वाहन
2नगर परिषद मोनाल कैफे के पास180 वाहन
3पशु मैदान50 वाहन
4टूरिज्म होटल, सरवरी100 वाहन
5खोरी रोपा500 वाहन
6कैलाश थियेटर, सरवरी80 वाहन
7अखाड़ा बाजार टापू पुल के पास100 वाहन
8बिपाशा मार्केट25 वाहन
9सब्जी मंडी, अखाड़ा बाजार100 वाहन
10सरवरी के पीछे की पार्किंग30 वाहन
11डीएवी स्कूल मैदान, मौहल50 वाहन
12कैंब्रिज स्कूल, मौहल के विपरीत30 वाहन
13एक्सिस बैंक के पास, गांधीनगर25 वाहन
14पुराने बस अड्डे, अखाड़ा30 वाहन
15मिनी सचिवालय70 वाहन
16रॉयल एनफील्ड शोरूम50 वाहन
17शनि मंदिर के पास50 वाहन
18शांगरी बाग के पास, रामलीला मैदान40 वाहन
19शनि मंदिर के विपरीत100 वाहन
20रामशिला यू टर्न, पेट्रोल पंप30 वाहन
21बनौंठड़, खुशाल ढाबा यू टर्न30 वाहन

यातायात रूट में परिवर्तन (ट्रैफिक डायवर्जन)

28 सितंबर से 23 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

  • ढालपुर चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू होकर गुजरेगा।

  • लग घाटी जाने वाला ट्रैफिक भुट्टी चौक → पोस्ट ऑफिस → लग वेळी से होकर निकलेगा।

  • लग वेळी से आने वाला ट्रैफिक अब बाईपास रोड से होकर चलेगा।

  • फोरलेन से सरवरी की ओर आने वाले वाहन अब अखाड़ा बाजार वेळी ब्रिज या भूतनाथ पुल से प्रवेश करेंगे।

इन मार्गों पर वाहन खड़ा करना मना है, उल्लंघन पर क्रेन द्वारा वाहन उठाए जाएंगे:

  1. मोहल से ढालपुर चौक (मुख्य मार्ग)

  2. कॉलेज चौक → क्षेत्रीय अस्पताल → विद्युत बोर्ड कार्यालय, कुल्लू

  3. कॉलेज चौक → लोअर ढालपुर → कला केंद्र → सर्किट हाउस

  4. ढालपुर चौक से रामशिला गैमन ब्रिज → सरवरी → अखाड़ा बाजार

  5. भूटी चौक से लग वेळी चौक → शीशा माटी → सरवरी पुल

 लोडिंग-अनलोडिंग का निर्धारित समय

भुंतर से रामशिला के बीच राइट बैंक पर रात्रि 12:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति होगी।

 सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

डीसी कुल्लू ने बताया कि पुलिस विभाग के सहयोग से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

RELATED POSTS

View all

view all