ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
राजनीति

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की, जबकि प्रदेश के संयुक्त सचिव मान दास बुशहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में रामपुर एसोसिएशन के सचिव अमोलक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा धर्मशाला में पेंशनरों से किए गए वादों को सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी पेंशनरों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पेंशनर सचिवालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।

बैठक में रामपुर खंड की कार्यकारिणी के अंतर्गत 14 जोन के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार की कार्यशैली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 28 नवंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री ने शीघ्र संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इससे पेंशनरों में गहरा असंतोष है। बैठक में सर्वसम्मति से 17 दिसंबर को रामपुर में खंड स्तरीय पेंशनर दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पेंशनरों की जायज मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#CM_Sukhu#DharamshalaPromises#HimachalNews#PensionersIssue#PensionerWelfareAssociation#Rampur#ShimlaNews

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment