ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की बैठक आज दिनांक 12 जून को भद्राश में आयोजित की गई। बैठक में प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। तय किया गया कि आगामी 18 जून को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के बायल स्थित कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात करेगा और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाएगा।

बैठक में किसान सभा राज्य कमेटी के सचिव ओंकार शाद, प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि 24 अप्रैल को किसान सभा और प्रशासन व कंपनी के बीच हुआ समझौता अभी तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन और एसजेवीएन पर किसानों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि दस जून से पहले फसल व मकानों को आई दरारों के नुकसान का मुआवजा देने का वादा किया गया था, लेकिन वह आज तक नहीं दिया गया है। बरकेली गांव के कई परिवार अभी भी मुआवजे से वंचित हैं। यह स्थिति सरकार और निगम की असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कंपनी का क्रेशर और अन्य कार्य रोकने की चेतावनी दी गई है।

बैठक में प्रेम चौहान, रणजीत, मिलाप, हरदयाल, काकू कश्यप, कपिल, कपूर, ममता, रेखा, सीमा, कमलेश, अनीता, निहाल चंद, पदम, अनु, जन्मेश, मोहर सिंह, ऋषि, विजय, जोगिंदर, रमेश, अशोक, आशु, विनोद, महेंद्र सहित कई किसान शामिल रहे।

#एसजेवीएन_विरोध#किसानों_की_आवाज़#कृषि_संघर्ष#प्रभावित_किसान#भद्राश_बैठक#मुआवजा_दो#लुहरी_प्रोजेक्ट#हिमाचल_किसानसभा#हिमाचल_खबरें

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment