ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश की अग्निशमन सेवाओं में अब महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के सरघीण में आयोजित हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस समारोह में की। मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रदेश में होम गार्ड की भर्ती भी शीघ्र करने के संकेत दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अब अग्निशमन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी भागीदारी निभाएंगी। यह कदम न केवल महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलेगा, बल्कि विभाग को भी और अधिक मजबूत बनाएगा।

708 रेस्क्यू ऑपरेशन, 448 लोगों की बचाई गई जान

मुख्यमंत्री ने बताया कि गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं ने बीते वर्ष 708 खोज एवं बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिनमें 448 लोगों की जान बचाई गई। विभाग की दक्षता के चलते लगभग दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया। इसके अलावा 1,035 जल स्रोतों और जल निकायों का जीर्णोद्धार भी किया गया है।

चार नई अग्निशमन इकाइयां, 150 पद स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देहा, उबादेश, नेरवा और इंदौरा में चार नई अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई हैं। इन इकाइयों के लिए 150 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इस वर्ष 27 नए अग्निशमन वाहन भी खरीदे गए हैं।

आधुनिकीकरण और एसडीआरएफ को मिली मजबूती

अग्निशमन आधुनिकीकरण योजना के तहत 55 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं एसडीआरएफ के लिए 6 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं, जिनमें ड्रोन तकनीक भी शामिल है, जिससे आपदा निगरानी और बचाव कार्यों में और तेजी आएगी।

होम गार्ड महिलाओं को मातृत्व अवकाश

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने होम गार्ड महिलाओं को मातृत्व अवकाश प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे उन्हें मातृत्व के समय सहयोग और नौकरी की सुरक्षा दोनों मिल सके।

नशा निवारण के लिए ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ ऐप लॉन्च

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशा निवारण पर आधारित ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ एप भी लॉन्च किया, जिसे ईशा फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है।

उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वाहनियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही ‘सुरक्षित हिमाचल’ विषय पर अग्निशमन और खोज एवं बचाव की मॉक ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहीं।

11 हजार मॉक ड्रिल, 2 लाख नागरिक प्रशिक्षित

अतिरिक्त महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक करीब 11 हजार मॉक ड्रिल, 3 हजार जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं और 2 लाख से अधिक नागरिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी, विशेष सचिव सुदेश मोक्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
डिप्टी कमांडेंट जनरल अरविंद पराशर ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

#CivilDefence#CM_Sukhu#FireService#HimachalFireServices#HimachalNews#HomeGuardBharti#SafeHimachal#WomenEmpowerment#WomenRecruitment

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment