Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : सेब से लदे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 24, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    क्रेडिट : गूगल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में फलों से लदे सेब के पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सरकार ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है, जिसमें अतिक्रमण वाली वन भूमि से सेब के पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि फलों से लदे पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक लगाई जाए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि यह आदेश न केवल पेड़ों की रक्षा से जुड़ा है बल्कि यह हिमाचल की संस्कृति और आजीविका से भी जुड़ा हुआ मामला है।

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई पेड़ों की कटाई

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन और कोटखाई जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों सेब के पेड़, जो फलों से लदे थे, वन विभाग द्वारा काटे जा चुके हैं। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। इससे प्रभावित स्थानीय लोग अब इस फैसले के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि वर्तमान वर्षा ऋतु में लोगों को घरों से बेदखल करना या पेड़ों को काटना उपयुक्त नहीं है। इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, बल्कि लोगों की जीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है और संभावना है कि शुक्रवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।

    शिमला के चैथला गांव में 22 हेक्टेयर वन भूमि से काटे गए सेब के 4500 पेड़

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित कोटखाई उपमंडल के चैथला गांव में वन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत 22 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन के सहयोग से सात दिन तक चली, जिसमें लगभग 4,500 सेब के फलदार पौधों को काटा गया। यह पहली बार है जब शिमला के सेब बहुल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इससे पहले अधिकतर कार्रवाई छोटे बागवानों तक सीमित रहती थी, लेकिन अब प्रभावशाली और बड़े कब्जाधारकों पर भी शिकंजा कसा गया है।

    #Apple Orchard Demolition #Environmental Issues Himachal #Forest Land Encroachment #Fruit Tree Cutting Controversy #High Court Tree Cutting Order #Himachal Apple Tree Case #Himachal Legal News #HP Government Legal Action #Supreme Court Apple Trees
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में 3 दिन तक राहत, 27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
    Next Article Shimla : हवाई कनेक्टिविटी पर फोकस: सीएम सुक्खू ने कांगड़ा एयरपोर्ट और शिमला-धर्मशाला फ्लाइट को लेकर लिखा पत्र
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 9 7
    Users Today : 0
    Total Users : 126697
    Total views : 247955
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.