एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े आदेशों के बाद राज्य सरकार ने कुल्लू जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने बुधवार को जिलाधीश (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) दोनों अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है। मुख्य सचिव के.के. पंत की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, एचएएस अधिकारी एवं एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह को डीसी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। कुल्लू के नए एसपी अभिषेक एस मूल…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष राशि (Mesh Rashifal) राशिफल: आज आप मानसिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। सट्टेबाज़ी और वित्तीय निर्णयों से लाभ की संभावना है। प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जो आपको प्रतिस्पर्धियों से आगे रखेगा। सहकर्मियों से उपयोगी सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा और सलेटी उपाय: प्रेमी या प्रेमिका को सफेद संगमरमर की बनी वस्तु भेंट करने से लव लाइफ बेहतर होगी। ♉ वृष राशि (Vrishabha Rashifal) राशिफल: दूसरों की बात ध्यान से सुनें, समस्या…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना | हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने ऊना जिले में 8 हजार की रिश्वत लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) विद्युत विंग का एक जेई गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार दोपहर कार्यालय में ही एक ठेकेदार से रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते समय विजिलेंस ने दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय ठेकेदार ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका करीब 1.50 लाख रुपये का बिल लंबित पड़ा है। इसे पास कराने के एवज में संबंधित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने गश्त व जांच के दौरान एक बस से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पंजाब की 22 वर्षीय युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की एसडीटी (SDT) टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड पर स्थित मल्यावर में नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थी। इसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो परिवारों पर पहाड़ टूट पड़ा। मढ़ीघाट से दूध लेकर अपने गांव लौट रहे जीजा-साले की कार गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह दुर्घटना पच्छाद उपमंडल की सिरमौरी मंदिर पंचायत के डिंगरी सरजेट गांव के पास सुबह करीब 6:00 बजे पेश आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52 वर्ष), उनके जीजा बलवंत सिंह (52…