एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के 20 ब्लॉकों से 631 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक ने पहला, जबकि रोहड़ू ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी से बैडमिंटन तक होंगी प्रतियोगिताएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस की ओर से दत्तनगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत दत्तनगर के बाजार और बस स्टैंड के पास एनएच-5 पर चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-1 में कचरा संवेदनशील स्थानों और ब्लैक स्पॉट की सफाई की गई। रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 19 सितंबर को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में दत्तनगर में यह विशेष अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में महिला मंडल दत्तनगर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला की ओर से युवा उत्सव गतिविधियों के तहत रविवार को जिला स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों से 80 युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इनमें 40 लड़के और 40 लड़कियां शामिल रहीं। मैराथन का शुभारंभ चौड़ा मैदान से हुआ। प्रतिभागियों ने चौड़ा मैदान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल तक दौड़ लगाई और निर्धारित मार्ग से वापस चौड़ा मैदान पहुंचकर दौड़ पूरी की। लड़कों की प्रतियोगिता में कोटशेरा कॉलेज के जतिन ने पहला स्थान हासिल किया। देव दूसरे और रामकृष्ण तीसरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | Bilaspur Jobs : नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के छह पदों को भरने के लिए बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता के अनुसार, इन पदों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | Kullu Dussehra 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक कलाकारों और प्रतिभाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों के साथ बाहरी प्रतिभागियों और कला दलों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन जमा करने की व्यवस्था अलग रखी गई है। प्रतिभागियों को तय माध्यम से ही अपना आवेदन भेजना होगा। गायन और नृत्य के लिए ऑनलाइन आवेदन गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ऑनलाइन…