मेष (Aries) राशिफल: आपके छठे भाव में बुधादित्य योग बनने से कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक सूझबूझ और क्षमता बढ़ेगी, जिससे प्रतिस्पर्धियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। चौथे भाव में मंगल-गुरु की युति घर, वाहन या सुख-सुविधाओं से जुड़े किसी महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है, जिसमें गुरु का शुभ प्रभाव संतुलन बनाए रखेगा। सप्तम भाव में अपनी ही राशि में स्थित शुक्र के कारण प्रेम व वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। मन आज भाग्य और यात्रा से जुड़े विषयों में लगा रहेगा, अतः धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल उपाय: आज सूर्यदेव को तांबे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सत्ता में हो या विपक्ष में, जनता से बनाए रिश्ते को पूरी मजबूती से निभाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की हो, लेकिन जनता के बीच भाजपा सरकार के समय शुरू की गई विकास योजनाओं की चर्चा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ रोकथाम, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। इसके तहत दिसंबर 2026 तक शिमला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का जोनल कार्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। NCB चंडीगढ़ और अमृतसर के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह के अनुसार, शिमला से जोनल डायरेक्टर की अगुवाई में पूरी टीम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम संभालेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल से विदेश भागे भगोड़े नशा तस्करों की सूची राज्य सरकार से मांगी गई है, ताकि उनकी वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Himachal High Court ने राज्य के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि सेवारत शिक्षकों की मेरिट के आधार पर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया 30 सितंबर तक हर हाल में पूरी की जाए। साथ ही सरकार को 5 अक्तूबर तक अनुपालना रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जायसवाल की खंडपीठ ने वीरेंद्र सिंह और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए चल रहा स्पॉट एडमिशन राउंड अब 22 सितंबर तक जारी रहेगा। प्रवेश तिथि बढ़ाने का निर्णय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय दिल्ली की ओर से लिया गया है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पहले से पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को आवेदन…