Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Vimal Negi Death Case : एफआईआर में सिर्फ पद नहीं, नाम भी होना चाहिए : भाजपा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 21, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला में चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में निक्ष्पक्ष जांच को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला । भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को विधानसभा में सरकार को घेरने के बाद शुक्रवार सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्राप्त शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने कहा कि एफआईआर के मुताबिक, विभाग के एमडी पर केस हुआ है उनमें अधिकारी को नामजब्त करना चाहिए था। अब तो एमडी बदल गया है तो केस तो पद के खिलाफ बना जो कि गलत है।

भाजपा ने निष्पक्ष जांच और सीबीआई हस्तक्षेप की उठाई मांग

भाजपा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आईएएस अधिकारी की जांच दूसरा आईएएस अधिकारी कैसे कर सकता है? उन्होंने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है और मृतक के परिजनों तथा एचपीपीसीएल के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले कार्रवाई में देरी की और जब परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया, तब जाकर निदेशक को निलंबित किया गया। इसके बावजूद प्रबंध निदेशक को सिर्फ पद से हटाया गया, न कि निलंबित किया गया।

परिवार और कर्मचारियों का आरोप

भाजपा ने राज्यपाल के समक्ष बताया कि विमल नेगी कई दिनों से लापता थे। परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 18 मार्च 2025 को उनका शव गोबिंदसागर झील से बरामद हुआ। परिजनों और कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा और निदेशक देश राज को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वे नेगी पर गलत काम करने के लिए दबाव डालते थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। जब सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो परिजनों ने विरोध में शव को एचपीपीसीएल कार्यालय के बाहर रख दिया और चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके बाद सरकार ने निदेशक को निलंबित किया और एफआईआर दर्ज की, जिसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए किन्नौर ले गए।

#आईएएस #एचपीपीसीएल #एफआईआर #भाजपा #विमलनेगी #शिमला #सीबीआईजांच #हिमाचलप्रदेश
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में जागरूकता सत्र
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 9 1 0
Users Today : 34
Total Users : 116910
Total views : 232151
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.