Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस, 26 मई को RCB से होगी फाइनल की जंग
    • Himachal PET Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 3-4 जून को होगी काउंसलिंग
    • दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    • DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    • LHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
    • Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
    • Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राशिफल

    दैनिक राशिफल : Tuesday, November 25, 2025

    आज का दैनिक राशिफल (25 नवंबर 2025)। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों का प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक भविष्य।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 25, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ♈ मेष (Mesh )

    उन नकारात्मक भावनाओं (डर, शंका, लालच) को पहचानें और छोड़ें जो आपको प्रेरित करती हैं। बिना सलाह निवेश न करें। उन लोगों से संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है जिनसे आप कभी-कभी मिलते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप दूसरों को आकर्षित करेंगे। व्यवसाय में धोखेबाजी से बचने के लिए आंख-कान खुले रखें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। बाहरी हस्तक्षेप से वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
    शुभ अंक: 2
    शुभ रंग: सिल्वर और सफेद
    उपाय: नौकरी/बिजनेस के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 28 या 108 बार जाप करें।

    ♉ वृष (Vrishabha)

    शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। दीर्घावधि मुनाफे के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अपने संगी के गुस्से पर नाराज होने के बजाय उनकी बातों को समझने का प्रयास करें, वे आपका भला चाहते हैं। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। खाली वक्त में पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। बाहरी व्यक्ति आपके वैवाहिक जीवन में दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप चीजें संभाल लेंगे।
    शुभ अंक: 1
    शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा
    उपाय: खिरनी की जड़ को सफ़ेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखने से हेल्थ में सुधार आएगा।

    ♊ मिथुन (Mithun)

    आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। धन को लेकर इतना संजीदा न हों कि रिश्ते खराब हो जाएं। बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। कोई खास दोस्त आपके आंसू पोंछने के लिए आगे आ सकता है। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की कोशिश करेगा। यात्रा के मौकों को हाथ से न जाने दें। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।
    शुभ अंक: 8
    शुभ रंग: काला और नीला
    उपाय: अपने इष्टदेव की सोने की मूर्ति बनाकर घर में स्थापित करके रोज पूजा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ♋ कर्क (Karka)

    बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर निराश कर सकते हैं। उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। फूल देकर प्यार का इजहार करें। आज किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको दिलचस्प निमंत्रण और एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
    शुभ अंक: 3
    शुभ रंग: केसरिया और पीला
    उपाय: बड़ी स्त्रियों (मां, दादी, नानी या कोई बुजुर्ग महिला) का आशीर्वाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ♌ सिंह (Simha)

    भरे-पूरे जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज कुछ ऐसा करें जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपके किसी काम की वजह से साथ रहने वाला कोई व्यक्ति झुंझलाहट महसूस करेगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। नई शुरू की गई परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर पूरा दिन कमरे में गुजार सकते हैं। आज आप एक बार फिर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।
    शुभ अंक: 1
    शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा
    उपाय: कच्चा कोयला, काले तिल, काले या नीले रंग के ऊनी वस्त्र किसी जमादार को देने से नौकरी व बिजनेस में सफलता मिलेगी।

    ♍ कन्या (Kanya)

    आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं, जिससे शाम को समय बर्बाद होने का एहसास होगा। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगा और आप पर स्नेह उढ़ेलेगा।
    शुभ अंक: 8
    शुभ रंग: काला और नीला
    उपाय: पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाने से आर्थिक समृद्धि आएगी।

    ♎ तुला (Tula)

    मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। निवेश-योजनाओं के बारे में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़द अपनी जिन्दगी से ज्यादा चाहता होगा। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आज आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।
    शुभ अंक: 2
    शुभ रंग: सिल्वर और सफेद
    उपाय: छोटी कन्याओं में खीर बांटना आर्थिक उन्नति देगा।

    ♏ वृश्चिक (Vrishchika)

    तनाव से बचने के लिए अपना कीमती वक्त बच्चों के साथ गुजारें। धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। किसी भी चीज को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाने की वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। अंजान लोगों को अपने जीवन की बातें बताकर वक्त जाया न करें। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते कोई योजना रद्द हो जाए, तो आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
    शुभ अंक: 4
    शुभ रंग: भूरा और सलेटी
    उपाय: काले रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करना प्रेम संबंधों में इजाफा करेगा।

    ♐ धनु (Dhanu)

    अपनी नकारात्मक भावनाओं और रुढ़िवादी सोच पर लगाम लगाकर रखें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना तनाव का कारण बन सकता है। आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे। खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है।
    शुभ अंक: 1
    शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा
    उपाय: अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अपने घर का मध्य स्थान (ब्रह्म स्थान) साफ रखें।

    ♑ मकर राशि (Makara)

    ख्याली पुलाव पकाने में वक्त जाया न करें; सार्थक कामों में ऊर्जा लगाएँ। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। जिसपर आप आंखें बंद करके यकीन करते थे, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है; शाम के लिए खास योजना बनाएं। आपकी गैरहाजिरी में भी सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय होगा और आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से रंग लाएंगे।
    शुभ अंक: 1
    शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा
    उपाय: ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

    ♒ कुम्भ (Kumbha)

    आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ अपनी खुशियां साझा करें। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। दिन की शुरुआत थकाऊ रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा अच्छे फल मिलेंगे। दिन के अंत में आप किसी करीबी से मुलाकात करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।
    शुभ अंक: 7
    शुभ रंग: क्रीम और सफेद
    उपाय: पानी वाला नारियल शिवजी को चढ़ाने से नौकरी व बिजनेस में उन्नति होगी।

    ♓ मीन (Meena)

    खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे, तो आज वह बिना बोले ही पैसा लौटा सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे; सहकर्मी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबारी भी आज मुनाफ़ा कमा सकते हैं। घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
    शुभ अंक: 5
    शुभ रंग: हरा और फिरोजी
    उपाय: अच्छी सेहत के लिए सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

    डिस्क्लेमर (Disclaimer)
    इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

    #ARBtimes #आजकाराशिफल #आजकीभविष्यवाणी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 24, 2026

    दैनिक राशिफल 23 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 23, 2026

    दैनिक राशिफल 22 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 22, 2026

    दैनिक राशिफल 21 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 21, 2026

    दैनिक राशिफल 20 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 20, 2026

    दैनिक राशिफल 19 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.