Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Narkanda : ढली-रामपुर फोरलेन सड़क का सर्वेक्षण पूरा, हाटू माता रोपवे प्रोजेक्ट को नाबार्ड में बनेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ढली-नारकंडा-रामपुर फोरलेन सड़क का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। हाटू माता रोपवे प्रोजेक्ट को नाबार्ड के तहत विकसित किया जाएगा, जबकि नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की गई।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हाटू माता मंदिर में रविवार को मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्ममंत्री सुक्खू।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नारकंडा | मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ढली-नारकंडा-रामपुर सड़क को फोरलेन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क निर्माण में सुरंगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे भूस्खलन की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो।मुख्यमंत्री रविवार को शिमला जिले के प्रसिद्ध हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध देव संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है तथा राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए सक्रियता से प्रयास कर रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को नाबार्ड के तहत प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार रोपवे परियोजना को धरातल पर उतरने में लगभग तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाटू माता मंदिर मार्ग के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सड़क सुधार कार्यों के दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पेड़ों की कटाई को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नारकंडा नगर पंचायत को 50 लाख देने की घोषणा 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने नारकंडा में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा किए गए सम्मान को स्वीकार किया और क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक कुलदीप राठौर, देहरा विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#DhaliRampurFourLane #HatuMataRopeway #HatuMataTemple #himachalpradesh #NABARD #NarkandaDevelopment #NarkandaNews #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu #TourismNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज विलय पर पुनर्विचार की मांग: लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next Article दैनिक राशिफल 08 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

July 23, 2026

Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

July 23, 2026

Kullu : बंजार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन; जानें पात्रता और मानदेय

July 22, 2026

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल

July 22, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल: माइग्रेशन और एग्जाम फीस बढ़ाने पर भड़के छात्र

July 21, 2026

Shimla : CM सुक्खू ने लॉन्च किया तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल, जानें ITI और पॉलीटेक्निक छात्रों को कैसे मिलेगी जॉब

July 21, 2026

Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla: हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, शिमला डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

July 18, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, सरकार ने 320 नई सीटों का प्रस्ताव किया तैयार

July 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 0 2 6
Users Today : 24
Total Users : 116026
Total views : 230580
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.