एआरबी टाइम्स ब्यूरो
कांगड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 20 में से 18 विभागीय प्रतिनिधियों पर निर्विरोध विजय प्राप्त की है। यह सफलता न केवल संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ का प्रतीक है, बल्कि छात्रों के बीच उसकी लोकप्रियता और विश्वास को भी दर्शाती है।
ABVP की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा, “यह जीत सेवा और संघर्ष की विचारधारा पर काम करने वाले संगठन की है। ABVP ने हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना है, और यह जीत उसी निष्ठा का परिणाम है।”
निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों की सूची:
बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज: नितिन ठाकुर, सुनील कपूर, हर्षित पुंडीर
एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटीज: साक्षी ठाकुर, गौरव
लैंग्वेजेज: दिव्यांशु चौधरी, अभिषेक
अर्थ एंड एनवायरनमेंटल साइंस: अभय
लाइफ साइंस: करण, ईशा सकलानी
मैथमेटिक्स, कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन साइंस: गुलाब सिंह, नीरज
फाइन आर्ट्स एंड आर्ट एजुकेशन: हर्ष मिश्रा, आर्यन चौधरी
टूरिज्म, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट: स्वास्तिक भारद्वाज
जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया: प्रगति पांडे
सोशल साइंस: निशांत सकलानी, मोहनलाल
3 अक्टूबर को शाहपुर परिसर में होगा मतदान:
बाकी बचे दो विभागीय प्रतिनिधियों का चुनाव अब 3 अक्टूबर 2025 को शाहपुर परिसर के स्कूल ऑफ फिजिकल एंड मैटेरियल साइंसेज में होगा। ABVP की ओर से दीक्षांत राणा और कुशल को उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन का विश्वास है कि शाहपुर में भी परिषद का परचम लहराएगा।
नैंसी अटल ने कहा कि, “यह जीत विद्यार्थियों की आकांक्षाओं और भरोसे की जीत है। ABVP हमेशा संघर्ष, सेवा और छात्रहित के मूल मंत्र पर काम करता रहेगा।”
