एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव 2025 में सभी 20 विभागीय प्रतिनिधि सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
नैंसी अटल ने दी जीत पर प्रतिक्रिया
ABVP की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, संगठन की सेवा और संघर्ष की परंपरा का परिणाम है। ABVP हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती रही है और करती रहेगी।
पहले चरण में निर्विरोध जीत, शाहपुर में शानदार प्रदर्शन
पहले चरण में 18 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए थे, जो ABVP की लोकप्रियता को दर्शाता है।
03 अक्टूबर को शाहपुर परिसर में स्कूल ऑफ फिजिकल एंड मैटेरियल साइंसेज़ की दो बची हुई सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें दीक्षांत राणा और कुशल ने शानदार जीत दर्ज की।
इस तरह ABVP ने 20 में से 20 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से छात्रसंघ पर कब्जा जमाया।
निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची (20–0)
बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज – नितिन ठाकुर, सुनील कपूर, हर्षित पुंडीर
एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटीज – साक्षी ठाकुर, गौरव
लैंग्वेजेज – दिव्यांशु चौधरी, अभिषेक
अर्थ एंड एनवायरनमेंटल साइंस – अभय
लाइफ साइंस – करण, ईशा सकलानी
मैथमेटिक्स, कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन साइंस – गुलाब सिंह, नीरज
फाइन आर्ट्स एंड आर्ट एजुकेशन – हर्ष मिश्रा, आर्यन चौधरी
टूरिज्म, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट – स्वास्तिक भारद्वाज
जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया – प्रगति पांडे
सोशल साइंस – निशांत सकलानी, मोहनलाल
स्कूल ऑफ फिजिकल एंड मैटेरियल साइंसेज (शाहपुर) – दीक्षांत राणा, कुशल
