एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स से बचाव विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन तथा स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अदिति मेहता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष की सारूल सिंह को दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सिमरन को तीसरा स्थान मिला। अदिति मेहता ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भी अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए फिर से पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की समिता दूसरे और बीएससी तृतीय वर्ष की कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में सारूल सिंह ने फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया, जबकि सलोनी नेगी और श्रुति शर्मा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की समन्वयक डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. नरेंद्र नेगी, प्रियंका, डॉ. सुरेखा नेगी और मिस हेमलता भी उपस्थित रहीं।