एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पीजी कॉलेज रामपुर के अंतिम वर्ष के छात्र अंकित सिंह को NSUI हिमाचल प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर छात्र नेताओं में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष सुरज, रामपुर परिसर अध्यक्ष कृष चौहान सहित अमित सिंह और अनुज बुशहरी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है।
छात्र नेताओं ने कहा कि अंकित सिंह ने हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है और विभिन्न मुद्दों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाया है। उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित सिंह प्रदेश स्तर पर भी छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्र हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी।
अंकित सिंह, मनोज कुमार के पुत्र हैं और मूल रूप से गांव नगराओं, डाकघर नौला, तहसील कुमारसैन से संबंधित हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। छात्र समुदाय और संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अंकित सिंह संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए रामपुर महाविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
