Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास, रामपुर सोमवार को 52वां गरीब कन्या विवाह समारोह बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक विधि-विधान के अनुसार कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति, सौहार्द और उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह में दुल्हन और वर पक्ष के परिजनों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। न्यास सचिव विनय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मंदिर न्यास, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारिक समुदाय के सहयोग से संपन्न किया जाता है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मनाली  हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बिहार मूल के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय रोहित कुमार, जो मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिम चंपारण के गांव मंगलपुर का रहने वाला है, अलेउ गांव में अपनी पत्नी निधि (30) और छोटी बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रोहित पेंटर का काम करता था। शनिवार रात करीब दो बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन  हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार का गृह जिला सिरमौर अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। अब यह जिला अपनी अनोखी शादियों के लिए भी चर्चा में है। जुलाई 2025 में जब दो भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह किया था, तब गिरिपार क्षेत्र की यह शादी देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। अब एक बार फिर सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो भाइयों ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने समाज को नई सोच दी है। 🟩 संविधान को साक्षी मानकर ली वैवाहिक शपथ सिरमौर जिले के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा (बी–1 टेस्ट) तकनीकी खामियों और सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान साइट क्रैश हो गई, जिससे कंप्यूटर हैंग हो गए और परीक्षार्थियों के उत्तर सबमिट नहीं हो पाए। यह परीक्षा करीब आठ साल बाद आयोजित की जा रही थी। पूरे प्रदेश में 4,461 पुलिस जवानों ने इस परीक्षा में भाग लिया। सुबह के सत्र में 2,696 और शाम के सत्र में 1,765 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/मंडी  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिना उचित इंतजाम के 4000 से अधिक परीक्षार्थियों की पुलिस विभागीय प्रोन्नति परीक्षा (बी–1) आयोजित कराना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियां लगातार बनी रही। कई केंद्रों पर उत्तर सबमिट नहीं हो रहे थे, तो कहीं प्रश्नों में गलत विकल्प थे। कुछ केंद्रों पर मुख्य सर्वर से लिंक ही नहीं बन पाए। पहली पारी में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दूसरी पारी में भी परीक्षा देनी पड़ी। पूरी परीक्षा में अराजकता और उहापोह की स्थिति बनी रही, जिसके बाद प्रशासन ने परीक्षा…

Read More