एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दिन को राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रतीक बताया और गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समर्पण के सिद्धांतों को आज के समाज में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के बल पर देश को आज़ादी दिलाई। आज हम सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने दशहरे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन में विद्युत मंत्रालय तथा कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” एवं “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन और समापन हुआ। इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान क्षेत्रीय समुदाय की भागीदारी से विविध जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन हुआ। स्वच्छता शपथ समारोह के साथ पखवाड़े की शुरुआत की गई, जिसमें कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। चिन्हित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए और परियोजना प्रभावित गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वच्छता पोस्टर लगाए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात तक चली गहन चर्चा और मंथन के बावजूद स्थायी मुख्य सचिव (Chief Secretary) की नियुक्ति पर अंतिम फैसला नहीं लिया। लंबे विचार विमर्श के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को चीफ सेक्रेटरी (सीएस) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का निर्णय लिया। सरकार के इस अप्रत्याशित कदम ने प्रशासनिक हलकों में सबको चौंका दिया है। सरकार के इस अचानक फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां सीनियरिटी के आधार पर संजय गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं…
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया एलान, बोले – जल्द शुरू होगी योजना एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही रोगी मित्र योजना शुरू करेगी, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी में 100 करोड़ रुपये की लागत से सुख आश्रय परिसर बनाया जा रहा है, जहां बुजुर्गों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू आपदा के गहरे जख्म झेलने के बाद देवभूमि हिमाचल का कुल्लू जिला एक बार फिर भक्ति, परंपरा और आस्था के सबसे बड़े पर्व का गवाह बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज वीरवार से होगा। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजने वाले अनूठे मेले में इस बार 332 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें से आधे से ज्यादा देवता अपने-अपने देवलुओं संग मैदान में पहुंच चुके हैं और अस्थायी शिविरों में ठहराए गए हैं। भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा बनेगी आकर्षण वीरवार सांय साढ़े चार बजे दशहरा महोत्सव की शुरुआत भगवान रघुनाथ जी…