एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन की विनाशकारी घटनाओं के बाद, सेवा भारती ने आपदा राहत कार्य प्रारंभ किया है। सेवा भारती ने कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में व्यापक राहत अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत सैकड़ों बाढ़ और भूस्खलन पीड़ित परिवारों को घर-घर जाकर राहत सामग्री वितरित की गई। वितरित की गई सामग्री में शामिल थे: आवश्यक खाद्य सामग्री कपड़े और कंबल बर्तन, चादरें, गद्दे और बिछौने गैस चूल्हे प्राथमिक चिकित्सा किट और आपातकालीन लंगर राहत कार्यों का संचालन सेवा भारती जिला इकाई रामपुर बुशहर द्वारा किया गया। इस कार्य में…
Author: ARB Times Desk
नई दिल्ली (एआरबी टाइम्स)। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप PhonePe, Paytm या Google Pay (GPay) जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह बदलाव आपके लिए बेहद अहम है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI Transaction Rules में बड़े बदलाव किए हैं। अब इंश्योरेंस, लोन EMI, कैपिटल मार्केट और ट्रैवल जैसी कैटेगरी में एक दिन में 10 लाख रुपये तक पेमेंट किया जा सकेगा। यह नियम 15 सितंबर 2025 से लागू हो गए हैं। 🔹 नए नियमों की मुख्य बातें Person-to-Merchant (P2M) Payments पर नई लिमिट लागू होगी।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अक्टूबर माह में पाटबंगला मैदान पर क्रिकेट का महासंग्राम होगा। बुशहर स्वास्तिक सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे BPL Cricket Tournament 2025 में शिमला और किन्नौर जिले की आठ टीमें दमखम दिखाएंगी। रविवार को पंचायत समिति सभागार में सोसायटी की ओर से फ्रेंचाइजी मालिकों और निवेशकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आठों टीमों के फ्रेंचाइजी ऑनर्स ने हिस्सा लिया और टूर्नामेंट की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 तारीख होगी। इसके बाद कोई नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में मुख्य अभियंता तैनात रहे किन्नौर जिले के विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में तकरीबन साढ़े तीन माह से जांच कर रही सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को जांच एजेंसी ने निलंबित असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) पंकज को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह Vimal Negi Death Case में पहली गिरफ्तारी है। सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई सीबीआई के अनुसार, आरोपी एएसआई पंकज पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। 18 मार्च को गोबिंदसागर झील से विमल नेगी का शव मिलने के दौरान आरोपी ने उनकी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में औसतन दो से ढाई गुना तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह निर्णय 11 और 12 सितंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटी काउंसिल की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। HPU स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चौहान और सचिव व एचपीयू शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा ने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। बजट प्रावधान…