Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में पंचायत स्तर पर डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाएगा। पहले चरण में 57 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें से 8 ग्राम पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन पूरा हो चुका है। उपायुक्त आज यहां आयोजित जिला स्तरीय डेयरी विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालकों को सहायता प्रदान करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, इसके तहत पंचायत स्तर पर डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाएगा। प्रत्येक सोसाइटी में न्यूनतम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित पाँच दिवसीय AI शून्य फाउंडेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस कोर्स में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विविध पहलुओं के बारे में गहन ज्ञान प्राप्त किया। प्रथम चार दिनों में विद्यार्थियों को ए.आई. की भूमिका, परिचय और आधुनिक युग में इसके प्रयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान, दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से श्री शेर सिंह ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को AI के विभिन्न अनुप्रयोगों से अवगत कराया। कार्यक्रम के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में शुक्रवार रात को मूसलधार बारिश ने क्षेत्रीय सड़कों और घरों को भारी नुकसान पहुँचाया। देवठी पंचायत के शील परोग और मुनीष बाहली में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें तुलसी दास, लेखराज, हरीश और मुनीश बाहली के घर शामिल हैं। इन हादसों में दो लोग, हेमंत और प्यारे लाल, घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बधाल और ब्रौनी में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर भारी मलवा आ गया, जिसके चलते कई घंटे तक सड़क बंद रही। इससे यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित जिलों  चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत और अन्य अधिकारी शिमला से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चंबा के भरमौर, जहां श्री मणिमहेश यात्रा चल रही है, में तैनात अधिकारियों से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, रहने व फर्स्ट एड व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक लगभग 117 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी दी कि सबसे अधिक प्रभावित लोक निर्माण विभाग (85 करोड़) और जलशक्ति विभाग (24 करोड़) हुए हैं। शिक्षा विभाग को 2 करोड़ 12 लाख, नगर परिषदों व पंचायतों को 2 करोड़ 68 लाख, बिजली बोर्ड को 10 लाख, और पशुपालन विभाग को 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।  सड़कें और पेयजल योजनाएं प्रभावित बारिश के चलते 5 मुख्य सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं,…

Read More