एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने बुधवार को छरूडू, रामशिल्हा और अखाड़ा बाजार क्षेत्रों का दौरा किया, जो हाल ही में व्यास नदी में अचानक आए जलस्तर के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस दौरान उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे भवन, सड़कें, पुल और जमीन को भारी नुकसान पहुँचा है। प्रशासन की सजगता से समय रहते असुरक्षित भवनों को खाली करवा लिया गया, जिससे किसी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला शहर में नगर निगम द्वारा तहबाजारियों से आठ दस्तावेज मांगने के खिलाफ सीटू से जुड़े रेहड़ी फड़ी तयबजारी यूनियन ने एक दिवसीय हड़ताल की। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के सामने सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि आधार कार्ड पर सत्यापन व पंजीकरण की शर्त को लागू नहीं किया गया और अतिरिक्त दस्तावेज़ों की मांग जारी रही तो आंदोलन और तेज होगा। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष बालक राम, यूनियन अध्यक्ष दर्शन लाल, महासचिव राकेश सलमान, सहित अनेक प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि स्ट्रीट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने UGC द्वारा जारी Learning Outcomes-based Curriculum Framework (LOCF) ड्राफ्ट को जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन SFI की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर किया गया। राज्य सचिव सन्नी सेकटा ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि UGC द्वारा जारी यह LOCF ड्राफ्ट आदिम, अवैज्ञानिक और आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने बताया कि रसायन शास्त्र का पाठ्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू किया जा रहा है और वाणिज्य में कौटिल्य के अर्थशास्त्र को शामिल करने की बात कही गई है। इसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के तहत आठ सालों के लंबे अंतराल के बाद दो गढ़ के आराध्य देवता चजाई नाग शरशाह का भद्र मेला इस वर्ष फिर से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को देव आज्ञा का पालन करते हुए एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मेला 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बैठक में दो गढ़ क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। मेले की शुरुआत देव धुनों और देवलु की पारंपरिक नाटी के साथ की जाएगी। चजाई नाग देवता अपने मूल स्थान चजाया (नोहनू कांडा) जाएंगे,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में राजीव कपूर, महाप्रबंधक (विद्युत), ने परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। जलविद्युत क्षेत्र में ढाई दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वे अब इस प्रमुख परियोजना को नए आयामों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस विशेष अवसर पर परियोजना से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजीव कपूर ने मई 2000 में SJVN के इसी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती चार वर्षों में उन्होंने अभियांत्रिकी एवं निर्माण विभाग में…