शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पुराने बस स्टैंड स्थित मुख्यालय के बाहर एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर की अगुवाई में हुई गेट मीटिंग में निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की गई। मानसिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अगर निगम प्रबंधन एक सप्ताह के भीतर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से वार्ता नहीं करवाता, तो 1 अगस्त से सभी कर्मचारी सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी देंगे। न तो चक्का जाम किया जाएगा और न ही बसें खड़ी की जाएंगी, लेकिन इससे जनता को जो परेशानी होगी,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना से विस्थापित 77 परिवारों को अब ज़मीन का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। यह परियोजना जब शुरू हुई थी, तो कई ग्रामीणों की ज़मीन अधिग्रहित कर ली गई थी। इसके बाद ये लोग आसपास की खाली ज़मीन पर रहने लगे, लेकिन अब तक उन्हें कानूनी रूप से मालिकाना हक नहीं मिला था। अब राजस्व विभाग रामपुर और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने मिलकर अंतिम कार्यवाही पूरी कर ली है। तहसीलदार परिक्षित कुमार ने बताया कि इन 77 लोगों के नाम तय हो चुके हैं और वे किसी भी कार्यदिवस में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के विशेष प्रयासों से शिलाई और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में पिछले 45 दिनों के भीतर उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह पहली बार है जब इतने कम समय में इस स्तर का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन (2025) के अनुसार प्रदेश का औसत महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 था। हालांकि, शिलाई का अनुपात 820 और भरमौर का 930 था, जो राज्य में क्रमशः सबसे कम और दूसरे सबसे कम थे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय, शिमला में कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ को 25 से 27 जुलाई 2025 तक गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत एक भव्य समारोह के साथ हुई, जिसका उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम), जीओसी-इन-सी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आकर्षक फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं और सैनिकों के अद्भुत साहस को दर्शाया गया। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर देशभक्ति गीतों की गूंज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोमंडी। जिला मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित गांवों सुराह और खुनागी का दौरा किया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का पैदल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम पंचायत मुरहाग के लिए रवाना हुए और अधिकांश रास्ता पैदल तय किया। इस क्षेत्र में आपदा से 22 मकान, 23 गौशालाएं, 17 पॉली हाउस और 15 पशुधन को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 1.70 लाख रुपये, राशन, तिरपाल, सोलर लाइट सहित अन्य आवश्यक…