एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड/एम.एड कॉलेज, नोगली में वार्षिक समारोह एवं स्थापना दिवस 2024-25 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के साथ-साथ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा का जन्मदिवस भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने प्रशिक्षु छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और अध्यक्ष को जन्मदिवस की बधाई दी। अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मसंयम, सहयोग व अभिभावकों से संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि मानव कल्याण शिक्षा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, रामपुर की स्नातक प्रथम वर्ष की भूगोल विषय की छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के पहले सप्ताह के समापन को यादगार बनाने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य केवल कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाना नहीं था, बल्कि स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता भी फैलाना था। इस अभियान में भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जितेंद्र साहनी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने न केवल छात्राओं को प्रेरित किया, बल्कि स्वंय भी सफाई अभियान में भाग लेकर सभी के लिए एक प्रेरणा बने। उनके मार्गदर्शन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लंबित है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए करीब 25 हजार कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और एरियर जैसे भुगतान लंबित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब दो लाख पेंशनर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग पेंशनर ऐसे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल ननखड़ी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत करांगला में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कौल नेगी, भाजपा ननखड़ी मंडलाध्यक्ष जिया लाल, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कौल नेगी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशभर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को अपने मां के नाम पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।…
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के दूनी गांव की बेटी और एसएसबी दिल्ली में तैनात बॉक्सर शशि कला नेगी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूके के बर्मिंघम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीता है। शशि कला नेगी को पैरा मिलिट्री फोर्स की ओर से भारतीय महिला टीम में चयनित किया गया था। वे पहले भी दो बार जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। शशि कला का बॉक्सिंग करियर 5 बार सब-जूनियर व जूनियर…