Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से शिमला आ रही एलायंस एयर की एटीआर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। विमान में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा समेत कुल 44 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के बाद उसकी स्पीड कम नहीं हो रही थी, जिससे वह रनवे के अंतिम छोर तक पहुंच गया। पायलट ने तेजी से इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे विमान रुका। इस दौरान कई यात्री डर से रोने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पुलिस ने चिट्टा तस्कर शाही महात्मा गिरोह के चार और गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से भूमिगत थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आशुतोष शर्मा निवासी जुब्बल, नरेंद्र कुमार हाटकोटी, जुब्बल, पृथ्वीराज निवासी चिड़गांव, शिमला और सलमान हैदर निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इन सभी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के अब तक 57 लोग गिरफ्तार किए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। Damodar Valley Corporation की ओर से आयोजित 24वें अंतर केंद्रीय विद्युत उपकरण कबड्‌डी टूर्नामेंट में SJVN ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में BBMB को हराकर विजेता बना। यह टूर्नामेंट 21 से 23 मार्च 2025 तक कर्मचारी संघ ग्राउंड, मैथन, धनबाद (झारखंड) में आयोजित किया गया, जिसमें 8 CPSU की टीमों ने भाग लिया। SJVN के कप्तान बलवंत सिंह राणा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार दिया गया, जबकि विक्रम शर्मा को “बेस्ट रेडर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब प्राप्त हुआ। SJVN की इस जीत ने उनकी उत्कृष्टता, टीम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। भाजपा नैना देवी के दो मंडलों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नैना देवी अप्पर के अध्यक्ष नन्द लाल ठाकुर और नैना देवी लोअर के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे मजबूत और विराट राजनीतिक दल बन चुका है। भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक और हिमाचल प्रदेश में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मुंबई। केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की टीबी मुक्त भारत पहल के तहत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली अभिनेता इलेवन ने नेता इलेवन को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया, जबकि समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सलमान खान, सुप्रिया सुले, अरविंद सावंत, प्रीतम मुंडे, अर्जुन कपूर, सोनू सूद, अनुपम खेर समेत कई हस्तियां…

Read More