एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला और आसपास के क्षेत्रों में नशे का जाल फैलाने वाले एक और तस्कर को ठियोग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ठियोग बाईपास से 76 ग्राम चिट्टा बरामद होने के मामले में आगे की जांच के तहत की गई। बीते 9 जनवरी को ठियोग बाईपास से एक आरोपी को 76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने एक सप्लायर का नाम उजागर किया, जो देहरादून से इस अवैध कारोबार को चला रहा था। देहरादून से गिरफ्तार हुआ सप्लायर ठियोग पुलिस की एक विशेष टीम…
Author: ARB Times Desk
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को उपमुख्यमंत्री के ही मंत्रालय के सचिव द्वारा प्रदेश के उपायुक्तों को पत्र भेजा गया, लेकिन अब वे उस पत्र से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद भी उपमुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं, या वे जानबूझकर इसे झुठला रहे हैं? राणा ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री ने मंदिरों से पैसे वसूलने के मामले में झूठ बोला और अब उपमुख्यमंत्री भी उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विधानसभा क्षेत्र रामपुर के भाजपा मंडल ननखड़ी के अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें जगदीश मेहता और राजेंद्र ठाकुर को महामंत्री और राजेंद्र सरकैक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि रेणु खुंद, किरण मेहता, अमृत मेहता, मोती लाल मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया। टेक सिंह, श्वेता कुमारी, अशोक कुमार, निशा देवी, निशा भगेठ को सचिव बनाया गया। वहीं मनोज कुमार को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कर्म सिंह को प्रवक्ता, मोहर सिंह को कार्यालय सचिव, सुंदर सिंह को आईटी संयोजक, धर्मपाल काईथ को आईटी सह संयोजक और शमशेर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन रविवार को शुभारंभ हुआ, जो छह मार्च तक चलेगा। मंदिर का निर्माण पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में किया गया है, जिसमें पुरानी शैली और बुशहर संस्कृति की मौलिकता को बरकरार रखते हुए इसे और अधिक आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया गया। मंदिर निर्माण और सहयोग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि इस निर्माण में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें एक करोड़ बीस लाख रुपये स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्रित किए गए, जबकि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा और उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात की संभावना है। रविवार को मौसम खुलने के बाद युद्धस्तर पर बंद सड़कों को बहाल करने का काम किया गया, लेकिन अब भी प्रदेश में करीब 250 सड़कें और 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हैं। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, केलांग में न्यूनतम तापमान -6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान देहरागोपीपुर में 22 डिग्री सेल्सियस रहा।…