प्रदेश शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपते प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के पदाधिकारीएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाईक की अध्यक्षता में प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ से शिक्षा मंत्री के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं काे रखा और उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से पदोन्नति, प्रयोगशाला की समय सारणी को दस से चार बजे तक करना, प्रयोगशाला परिचर पदनाम प्रयोगशाला सहायक करना और एससीईआरटी में सभी प्रयोगशाला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की मांग शामिल थी। प्रदेश अध्यक्षने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को…
Author: ARB Times Desk
दत्तनगर स्कूल के छात्र दुग्ध संयंत्र प्लांट और मशरूम केंद्र के दौरे परएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर द्वारा कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय प्री-वोकेशनल इनोवेशन एक्स्पोज़र कार्यक्रम का आयोजन दुग्ध संयंत्र प्लांट और मशरूम केंद्र दत्तनगर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक नमन वशिष्ठ द्वारा की गई। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूध संयंत्र केंद्र दत्तनगर के उप-प्रबंधक अब्दुल रकीब ने छात्र- छात्राओं को दूध से बने विभिन्न पदार्थों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि यहां पर दूध से दूध पाउडर,…
बचत भवन शिमला में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 और स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ, अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), 1985 पर आधारित विशेष कार्यशाला का आयोजन बचत भवन शिमला में किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नशे और बाल संरक्षण को लेकर हर घर को वन स्टाॅप सेंटर की भूमिका निभानी होगी। उपायुक्त ने कहा कि आज के परिदृश्य में माता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत इंदिरा मार्केट के समीप स्थित एक होटल में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने होटल के कमरे में सिलिंग फैन से लटके शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान प्रताप सिंह पुत्र हिम्मत राम उम्र 31 वर्ष गांव तंगूर व डाकघर अरसु तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई। मृतक 22 फरवरी से होटल में ठहरा हुआ था। जब होटल के कर्मचारियों ने…
निरमंड महाविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल छात्र व शिक्षक एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय निरमंड के तत्वाधान में महाविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन दो सत्रों में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य एवं नेक पियर टीम के सदस्य डॉ शंकर भगत नेगी रहे। प्रातःकालीन सत्र में उन्होंने छात्रों के साथ संवाद करते हुए कहा कि छात्रों के बहुमुखी विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया तथा जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत तथा समय…