कौल सिंह नेगी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एआरबी टाइम्सू, ब्यूरोरामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने मोदी सरकार 3.0 द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किये गये केंद्रीय बजट पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्ट्र के समग्र विकास तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से संतुलित,सर्वस्पर्शी, विकसित और आत्मनिर्त्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट पेश किया है। जिस के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और वित मंत्री को बधाई भी दी।उन्होने बजट की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में…
Author: ARB Times Desk
स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी में बंसत पंचमी पर नाटक प्रस्तुत करते छात्र एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। स्प्रिंग स्कूल खनेरी में बंसत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रांगण में हवन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्या, मुख्य समन्वयक, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों ने हवन में आहुति दी। छात्रों न सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत किया और विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती मंत्र का जाप किया। वहीं विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर भाषण एवं कविता पाठ भी किया। बसंत पंचमी पर आधारित एक…
मंडी के छतरी में गिरी कार, जो बुरी तरह से डैमेज हो गई। एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। मंडी जिले के छतरी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान शरोगी, च्वाई (आनी) के निवासी छोटू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का छतरी में बगीचा है। बगीचे की देखरेख के सिलसिले में वह वहां गया था। हादसा कब और कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। शनिवार सुबह किसी ने गाड़ी खाई में गिरी देखी को इसकी…
किशन कपूर (फाइल फोटो)एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा नेता के वरिष्ठ नेता और धर्मशाला से पांच बार विधायक रहे किशन कपूर नहीं रहे। कांगड़ा जिले के खनियारा के रहने वाले किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे, जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। हिमाचल में वह भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैंऔर एक बार सांसद रहते हुए संसद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व भी किया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस झाकड़ी थाना के तहत कोछड़ी में एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने सुसाइड क्यों किया, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, महिला के पिता का कहना है कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, इसी कारण उसने ऐसा गंभीर कदम उठाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। सनारसा निवासी गोकल राम ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा की शादी छह साल पहले कोछड़ी के अमित कुमार के साथ हुई थी।…