एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर कबड्डी संघ रामपुर संघ के अध्यक्ष सुभाष राँझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बुशहर कबड्डी संघ अप्रैल माह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित करेगा। टीम का चैन फ्रेंचाइजी के आधार पर किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों का चयन बोली के द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला वर्ग के जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। यह प्रतियोगिता बीकेऐ प्रीमियर लीग के द्वारा करवाई जाएगी। संघ प्रदेश के समस्त फ्रेंचाइजी से अनुरोध…
Author: ARB Times Desk
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में पुलिस ने चरस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस झाकड़ी-समेज पुल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 45 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामले में रामपुर के शनेरी निवासी भीष्म गुप्ता, यशवंत गुप्ता और डंसा के जितेंद्र सिंह व पीयूष ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। युवकों ने चरस किससे खरीदी और किसके लिए ले जा रहे थे, इसके बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने गंणतंत्र दिवस के मौके पर पदम स्कूल रामपुर के खेल मैदान पर 51वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सोसायटी ने 45 यूनिट रक्त एकत्र कर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी को भेजा। शिविर का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर द्वारा बतौर मुख्यातिथि किया। जबकि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।सोसायटी का उद्देश्य रामपुर के खनेरी अस्तपाल के साथ प्रदेश व अन्य राज्यों में रक्त की कमी को पूरा करना है। जिसके लिए सोसायटी वर्ष 2017 से लगातार…
शिमला। देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करती…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। रामपुर पदम स्कूल के खेल मैदान में आयोजित उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के मौके उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से की गई और मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी हमारे गौरवशाली देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है और आज ही के दिन हमारा देश एक स्वतन्त्र व गणतांत्रिक देश के रूप में स्थापित हुआ। आज का दिन उन वीर जवानों को भी याद करने का दिन है, जिन्होंने देश…