Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर बुशहर कबड्डी संघ रामपुर के सदस्यों द्वारा वीरवार को रिकॉन्गपीओ से हिमाचल दिवस पर सम्मानित होकर लौट रही भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का रामपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस टीम में भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा (जिला सिरमौर), भावना शर्मा (जिला मंडी) और चम्पा ठाकुर (जिला चम्बा) शामिल रहीं। रिकॉन्गपीओ से रामपुर पहुंचने पर संघ के महासचिव दलीप भलुनी, फाउंडर मेंबर संजय सूद और सदस्य तरुण शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकॉन्गपीओ में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय का नाम एक बार फिर रोशन किया। इस वर्ष छात्राओं का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। दृष्टि नेगी ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका जिष्टू 92.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रत्याशा भंडारी 92.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा मिताली (91.8%) और आरना (91%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई द्वारा वीरवार को सिया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रामपुर महाविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे छात्रों की परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित किया गया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने “सिया को इंसाफ दो”, “अन्याय बंद करो” और “हम क्या चाहते—इंसाफ” जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। एसएफआई सचिव राहुल विद्यार्थी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 19 वर्षीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक तथा सेरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड्स की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के नोगली क्षेत्र के देवटन में कोली समाज इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, रक्षा मंत्रालय माधी राम टुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मेला राम, मोहन जोशी, पूर्व प्रधान शिंगला मोहर सिंह खतरी, रीता काल्टा, कृष्णा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत समाज के अध्यक्ष मदन कश्यप…

Read More