Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को बचत भवन रिकांग पीओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अधिनियम के प्रावधानों, पात्र व्यक्तियों एवं समुदायों के वन अधिकारों की मान्यता तथा लंबित दावों के निपटारे की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तरीय वन अधिकार समितियों की बैठकें हर सप्ताह आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की अगली बैठक 15 अक्तूबर को होगी। कार्यशाला के दौरान राजस्व…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन, रामपुर बुशहर के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में गोपाल सिंह ने प्रधान पद पर जीत हासिल की, जबकि कालीचरण महासचिव निर्वाचित हुए। यूनियन की शेष कार्यकारिणी का चुनाव पहले ही निर्विरोध संपन्न हो चुका था। यूनियन के कुल 70 सदस्यों में से 59 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह और ओम प्रकाश के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें गोपाल सिंह को 32 मत मिले, जबकि ओम प्रकाश को 23 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान चार मत अवैध घोषित किए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनी मेसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्तूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या डिप्लोमा प्राप्त 20 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी और बिना अनुभव वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आवेदन के समय पासपोर्ट उपलब्ध न होने की स्थिति में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की ओर से डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर के तहत स्थापित अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने रिबन काटकर इस आधुनिक केंद्र को जनता को समर्पित किया। केंद्र के शुरू होने से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को शुरुआती अवस्था में समस्याओं की पहचान, उचित परामर्श और विभिन्न प्रकार की थेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र की स्थापना के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय जीबी पंत मेमोरियल महाविद्यालय रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने और संस्थान के समग्र विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया की उपस्थिति में गठित नई कार्यकारिणी में लोकराज ठाकुर को अध्यक्ष, ज्योति लाल को उपाध्यक्ष और डॉ. प्रताप ठाकुर को महासचिव चुना गया। इसके अलावा देविका को संयुक्त सचिव तथा प्रकाश सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष…

Read More