Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। विक्रमादित्य सिंह ने यह बात जिला शिमला के टूटू विकास खंड की ग्राम पंचायत डुढालटी स्थित पंचायत घर में लायंस क्लब शिमला और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शिविर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से एंटी रैगिंग शपथ समारोह एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान एसोसिएशन की उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस ने एंटी रैगिंग शपथ दिलाई। विद्यार्थियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने शपथ को सामूहिक रूप से दोहराते हुए महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त, सुरक्षित, अनुशासित और सम्मानजनक बनाए रखने का संकल्प लिया। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने उपमंडल रामपुर के समस्त नागरिकों से जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्व-गणना के माध्यम से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने के लिए 31 अगस्त, 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मोबाइल से ऑनलाइन कर सकेंगे स्व-गणना स्व-गणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल se-snowbound.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति की समस्या का एक सप्ताह के भीतर पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेब सीजन के दौरान लोगों को रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नारकंडा गैस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू अधिष्ठाता देवता साहिब झाकणु नाग जी (15/20) का नया गीत रिलीज कर दिया गया है। गीत के लेखक एवं निर्माता सुदर्शन रांटा, प्रवक्ता-इतिहास ने बताया कि यह गीत पिछले करीब दो वर्षों से तैयार था, लेकिन इसके रिलीज होने का संयोग नहीं बन पाया। अब इसे श्रद्धालुओं और देवता प्रेमियों के लिए रिलीज किया गया है। सुदर्शन रांटा ने बताया कि देवता साहिब झाकणु नाग जी का मूल निवास जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के अंतर्गत धारा-सरगा (15/20) की अंतिम सीमा पर प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ…

Read More