Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। तीनों खिलाड़ियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने के इच्छुक चिकित्सकों को भी अनुमति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों के बॉन्ड की अवधि और राशि में वृद्धि की जाएगी, ताकि पीजी या सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद चिकित्सक प्रदेश में लौटकर हिमाचल की जनता को अपनी सेवाएं दे सकें। इससे प्रदेश के मरीजों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के चौड़ा मैदान में तीन दिनों तक चली एंटी ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-3 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुलिस, न्यायिक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 90 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को मैच से पहले टी-शर्ट भी वितरित की गईं। पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में शिमला पुलिस विभाग के वीरेंद्र ने एडीए मनोज शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। 50 प्लस एकल वर्ग में पुनीत ने राकेश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आर्यवर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड पीसफुल सोसाइटी की ओर से ननखड़ी महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव के तहत पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं ननखड़ी खेल मैदान (सदाबहार मैदान) में करवाई जाएंगी। रामपुर में आयोजित सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और कबड्डी तथा महिला वर्ग की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा शतरंज अंडर-15, शतरंज ओपन, कैरम अंडर-15 और कैरम ओपन प्रतियोगिताएं भी होंगी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये और…

Read More

एआबरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पांच रिक्त पदों को भरने के लिए 12 अक्टूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास कुल्लू की ओर से इन पदों के लिए मांग अधिसूचित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की…

Read More