एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने भर्ती रैली के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सेना के अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएसएस) के 2002 बैच के अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने 6 अक्तूबर 2026 को एनएचपीसी लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। एनएचपीसी भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनियों में शामिल है और भारत सरकार का ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। राजेश कुमार सिंह को यह अतिरिक्त दायित्व पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह माह की अवधि के लिए या नियमित मुख्य सतर्कता अधिकारी की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, सौंपा गया है। सिंह वर्तमान में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की संस्थागत निगरानी और उपचार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के संचालकों और संबंधित प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि नशे से मुक्ति केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित व्यक्ति को पुनर्वास के माध्यम से परिवार और समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज और मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तर पर लिए गए विभिन्न निर्णयों को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले करीब दस महीनों के दौरान निर्वाचन आयुक्तों की ओर से मुख्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी के खिलाड़ियों ने लालपानी, शिमला में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण समेत कुल सात पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के दम पर विद्यालय ने ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में झाकड़ी विद्यालय के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में दमखम दिखाया। बॉक्सिंग में सुशांत और बिक्रम ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि मोक्ष नेगी ने रजत पदक जीता। ताइक्वांडो में ऋषभ ने स्वर्ण पदक और आशीष ने कांस्य पदक…