Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल

    पूर्व सीएम जयराम ने मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। साथ ही केंद्र की चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना का स्वागत करते हुए पीएम मोदी की सराहना की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अधिकारियों के दबाव में काम कर रहे हैं और उनके हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। जयराम ठाकुर ने वर्तमान कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्थायी रूप से नियुक्त किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार की नीयत पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

    मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि संबंधित अधिकारी की नियुक्ति को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है और अदालत ने सरकार को नोटिस भी जारी किया है। ऐसे संवेदनशील समय में उसी अधिकारी को स्थायी मुख्य सचिव बनाना कई सवाल पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तीन एफआईआर दर्ज हैं और चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। इसके बावजूद सरकार कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।

    भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई करने के बजाय ऐसे अधिकारियों को पुरस्कृत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों के पास कांग्रेस नेताओं और सरकार से जुड़े लोगों के ऐसे राज हैं, जिनके कारण उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि सरकार सेवानिवृत्ति के बाद भी कुछ अधिकारियों को सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति देने की तैयारी में है, जो प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं माना जा सकता।

    चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना का किया स्वागत

    जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा मंजूर चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि “मोदी की गारंटी मतलब हर काम पूरा होने की गारंटी”। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर सवाल उठाने वालों को केंद्र सरकार ने ठोस जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के बेहतर उपयोग के लिए 2,620 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़ी टनल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत लाहौल-स्पीति जिले में लगभग 2,352 करोड़ रुपये की लागत से 8.7 किलोमीटर लंबी चिनाब-ब्यास लिंक टनल का निर्माण किया जाएगा।

    #BJPHimachal #ChenabBeasLinkTunnel #ChiefSecretary #HimachalNews #HimachalPolitics #JairamThakur #LahaulSpiti #PMModi #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में राज्य किसान आयोग का होगा गठन, विधेयक को लोकभवन से मंजूरी
    Next Article Himachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    एसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को

    August 25, 2026

    Job: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित, 29 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

    August 24, 2026

    Mandi: हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यसमिति की बैठक 30 अगस्त को सुंदरनगर में

    August 23, 2026

    Mandi: मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें तय, ढाबों में मीट-चिकन से लेकर दाल-सब्जी तक के रेट निर्धारित

    August 20, 2026

    Mandi: हैम रेडियो आपदा के समय वैकल्पिक संचार का विश्वसनीय माध्यम : उपायुक्त अपूर्व देवगन

    August 20, 2026

    Mandi : चंडीगढ़-मनाली NH पर टनल नंबर 12 में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 8 घायल; 2 गंभीर

    August 20, 2026

    Himachal : आईटीआई में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग 8 अगस्त से, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    August 7, 2026

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    August 5, 2026

    Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    July 28, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 9 3 1
    Users Today : 2
    Total Users : 120931
    Total views : 238439
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.