Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

    जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती होगी। 13 से 17 जुलाई 2026 तक विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए 13 से 17 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

    साक्षात्कार का कार्यक्रम इस प्रकार है:

    • 13 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट (प्रातः 10:30 बजे)
    • 14 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक (बल्ह) (प्रातः 10:30 बजे)
    • 15 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, पधर (प्रातः 10:30 बजे)
    • 16 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, गोहर (प्रातः 10:30 बजे)
    • 17 जुलाई: उप रोजगार कार्यालय, करसोग (प्रातः 10:30 बजे)

    इन पदों के लिए दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 18,000 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों, फोरलेन परियोजनाओं, मॉल, शोरूम और औद्योगिक क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

    साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता (टीए) नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #EmploymentNews #GovtEmployment #HimachalJobs #himachalpradesh #InterviewSchedule #JobAlert #Mandi #SecurityGuardRecruitment #SISIndia #SupervisorJobs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleYogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 0
    Users Today : 61
    Total Users : 125980
    Total views : 246886
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.