Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, November 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    Himachal News : हिमाचल की आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर मेरिट के आधार पर प्रवेश लेना होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए चल रहा स्पॉट एडमिशन राउंड अब 22 सितंबर तक जारी रहेगा। प्रवेश तिथि बढ़ाने का निर्णय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय दिल्ली की ओर से लिया गया है।

    तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पहले से पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर दस्तावेजों और फोटो पहचान पत्र के साथ संबंधित आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। स्पॉट राउंड के दौरान अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्थान में पहुंचना होगा।

    प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी और पात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि पिछले दिन तैयार की गई मेरिट सूची अगले दिन मान्य नहीं होगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक दिन की प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय में संस्थान पहुंचना जरूरी होगा। जिन अभ्यर्थियों को खाली सीट पर प्रवेश मिलेगा, उन्हें निर्धारित शुल्क और संबंधित फंड उसी समय संस्थान में जमा करना होगा। उपलब्ध ट्रेड और रिक्त सीटों की जानकारी अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई से व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    पहले से आईटीआई में दाखिला लेने वालों को मौका नहीं

    स्पॉट राउंड को लेकर निदेशालय ने पात्रता की स्थिति भी स्पष्ट की है। सत्र 2026 में अभी तक किसी भी आईटीआई में प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थी ही इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने सत्र 2026 में पहले ही किसी आईटीआई में प्रवेश ले लिया है, उन्हें स्पॉट राउंड के माध्यम से अपने संस्थान या ट्रेड में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

     

    #ARBtimes #HimachalEducation #HimachalNews #ITIAdmission #ITIAdmission2026 #SkillDevelopment #SpotRound #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
    Next Article Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Mandi : धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच-03 पर हादसा, डंगा गिरने से 200 फीट नीचे गिरा टिपर; चालक की मौत

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Job: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती

    October 23, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 2 0
    Users Today : 2
    Total Users : 128220
    Total views : 250408
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.