Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 31
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में HIMCOSTE और मिशन LiFE 2026-27 के तहत मिलेट्स पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने मोटे अनाज के पोषण लाभ बताए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE), शिमला के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम (EEP) एवं मिशन LiFE 2026-27 के तहत मिलेट्स (मोटे अनाज) पर आधारित खाद्य प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. करण सिंह गुलेरिया और सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक (Assistant Technology Manager) श्री शिवम वालिया ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने शिक्षकों को मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभों, कृषि क्षेत्र में इनके महत्व और स्वास्थ्य के लिए इनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ खानपान की आदतों को अपनाने और पारंपरिक मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

    वहीं, श्री शिवम वालिया ने कृषि क्षेत्र से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए मिलेट्स के उत्पादन और इनके महत्व के बारे में शिक्षकों को जागरूक किया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी की सहभागिता में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय इको-क्लब प्रभारी ऐश्वर्या शर्मा ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय सहित आसपास के अन्य विद्यालयों के कुल 15 शिक्षकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय तक पारंपरिक खाद्य पदार्थों, पौष्टिक आहार, टिकाऊ खाद्य प्रथाओं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना रहा। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने मिशन LiFE के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ जीवनशैली, पारंपरिक खानपान और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

    #ARBtimes #EducationNews #HIMCOSTE #Millets #MilletsTraining #MissionLiFE #MissionLiFE2026 #ShimlaNews #इकोक्लब #कृषिविभाग #झाकड़ी #झाकड़ीस्कूल #डॉकरणसिंहगुलेरिया #पर्यावरणसंरक्षण #पोषणआहार #मिलेट्स #मोटेअनाज #रामपुरबुशहर #शिक्षकप्रशिक्षण #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: 915 ग्राम अफीम मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 7 6
    Users Today : 16
    Total Users : 128176
    Total views : 250334
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.