Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    Himachal High Court ने हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की मेरिट आधार पर भर्ती 30 सितंबर तक पूरी करने के आदेश दिए हैं। सरकार को 5 अक्तूबर तक अनुपालना रिपोर्ट देनी होगी। 155 स्कूलों में 5,623 शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। पढ़ें खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | Himachal High Court ने राज्य के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि सेवारत शिक्षकों की मेरिट के आधार पर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया 30 सितंबर तक हर हाल में पूरी की जाए। साथ ही सरकार को 5 अक्तूबर तक अनुपालना रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं।

    यह आदेश न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जायसवाल की खंडपीठ ने वीरेंद्र सिंह और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता अनूप रतन ने अदालत को बताया कि 14 अगस्त के पूर्व आदेश के अनुसार विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अदालत ने कहा कि विज्ञापन के पैरा 5.5 के तहत अधिसूचित पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। जो पात्र शिक्षक और प्रधानाचार्य चयन प्रक्रिया में आते हैं और अभी तक उनकी तैनाती नहीं हुई है, उन्हें जल्द संबंधित सरकारी सीबीएसई स्कूलों में नियुक्त किया जाए।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    बता दें कि प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था के लिए विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहले से कार्यरत शिक्षकों में से 5,623 शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया गया था। स्क्रीनिंग टेस्ट में 9,821 शिक्षक शामिल हुए थे, जिनमें से 6,084 शिक्षकों को मेरिट सूची में जगह मिली। इनके लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी किया गया था, लेकिन पंचायतीराज चुनावों का हवाला देते हुए बाद में शेड्यूल वापस ले लिया गया। शिक्षा विभाग की ओर से 147 प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग कर उन्हें मेरिट के आधार पर सरकारी सीबीएसई स्कूल भी आवंटित किए जा चुके हैं। हालांकि, विभिन्न विषयों के शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

    विज्ञान विषयों के शिक्षकों की काउंसलिंग 24 सितंबर को

    सरकारी सीबीएसई स्कूलों में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों पर तैनाती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम जारी होने के बाद पात्र इन-सर्विस शिक्षकों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। 24 सितंबर को स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला के कॉन्फ्रेंस हॉल में काउंसलिंग होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पात्र शिक्षकों को बुलाया गया है।

    विषयवार काउंसलिंग का समय इस प्रकार रहेगा:

    • फिजिक्स: सुबह 9:00 बजे
    • केमिस्ट्री: दोपहर 12:30 बजे
    • बायोलॉजी: दोपहर 2:00 बजे

     

    #ARBtimes #CBSESchools #EducationNews #HimachalEducation #HimachalHighCourt #HimachalNews #TeacherAppointment #TeacherRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी
    Next Article Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 4 0
    Users Today : 17
    Total Users : 123540
    Total views : 243017
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.