Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    Himachal High Court ने 12 साल में 11 तबादले झेल चुके सरकारी कर्मचारी के हालिया ट्रांसफर पर रोक लगाई है। अदालत ने सरकार से तबादले से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 18, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    शिमला। Himachal High Court ने सरकारी कर्मचारियों के बार-बार तबादलों के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए एक कर्मचारी के हालिया ट्रांसफर आदेश पर रोक लगा दी है। कर्मचारी ने 12 साल की सेवा के दौरान 11 बार तबादला किए जाने का हवाला देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत में हुई।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    सन्नी शर्मा की ओर से दायर याचिका में अदालत को बताया गया कि उनकी मौजूदा तैनाती को अभी केवल दो महीने ही हुए थे। इसी दौरान उनका दोबारा तबादला कर दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी बताया गया कि उन्हें वर्तमान पद से अभी तक रिलीव नहीं किया गया है और न ही उन्होंने चार्ज किसी अन्य कर्मचारी को सौंपा है। वहीं, जिस कर्मचारी के स्थान पर याचिकाकर्ता को भेजे जाने का आदेश था, उसने भी अभी तक संबंधित पद पर ज्वाइन नहीं किया था। मामले के तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने हालिया ट्रांसफर नोटिफिकेशन के प्रभाव पर रोक लगा दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिलीविंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी होने तक तबादला आदेश लागू नहीं किया जाएगा।

    👉 यह भी पढ़ें : Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    सरकार से मांगा पूरा मूल रिकॉर्ड

    याचिका में बताया गया कि कर्मचारी ने करीब 12 साल की सेवा में अब तक 11 तबादले झेले हैं। इस तथ्य पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। Himachal High Court  ने सरकार को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता और संबंधित प्रतिवादी कर्मचारी के तबादले से जुड़े सभी दस्तावेजों और मूल रिकॉर्ड को अदालत के समक्ष पेश किया जाए। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।

    #ARBtimes #EmployeeTransfer #GovernmentEmployees #HighCourtOrder #HimachalHighCourt #HimachalNews #ShimlaNews #TransferPolicy
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 18 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.