Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, November 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    Kullu News : नित्थर की दुराह पंचायत में सेरी के पास ऑल्टो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी सुरक्षित बच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | कुल्लू जिले के नित्थर की दुराह पंचायत में वीरवार रात एक सड़क हादसा हो गया। डवार्च सड़क पर सेरी के पास मोड़ काटते समय एक ऑल्टो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार लोट पंचायत के शाह गांव निवासी हरि सिंह कार चला रहे थे। उनके साथ दुराह पंचायत के डवार्च गांव निवासी श्याम लाल भी कार में मौजूद थे। वीरवार रात करीब 8:30 बजे दोनों ऑल्टो कार (HP-35-6481) से सेरी के पास सड़क पर मोड़ ले रहे थे। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति कार से बाहर था। मोड़ काटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी देने के साथ बचाव कार्य शुरू किया।

    कई घंटे चला शवों को निकालने का अभियान

    हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। खाई काफी गहरी होने के कारण दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिस चौकी नित्थर की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। रात करीब एक बजे दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शवों को सिविल अस्पताल निरमंड ले जाया गया। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि श्याम लाल खेती और बागवानी का काम करते थे, जबकि हरि सिंह ढाबा चलाते थे।

     

    #ARBtimes #CarAccident #HimachalNews #HimachalPolice #Kullunews #Nither #RoadAccident KulluAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 19 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 2 0
    Users Today : 2
    Total Users : 128220
    Total views : 250408
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.