एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनी मेसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्तूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या डिप्लोमा प्राप्त 20 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी और बिना अनुभव वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आवेदन के समय पासपोर्ट उपलब्ध न होने की स्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को चयन के सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा।
इतना मिलेगा वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,100 से 1,300 यूएई दिरहम वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 28,900 से 34,000 रुपये के बराबर है। प्रतिदिन आठ घंटे काम करना होगा, जबकि अतिरिक्त समय के कार्य के लिए अलग से भुगतान किया जाएगा।
कंपनी की ओर से नियमानुसार भोजन या भोजन भत्ता, आवास, आने-जाने की सुविधा, साप्ताहिक अवकाश और सालाना एक महीने का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हवाई टिकट के लिए 2,700 यूएई दिरहम (लगभग 71,175 रुपये) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
16 और 17 अक्तूबर को होंगे साक्षात्कार
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से 14 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं: https://forms.gle/aghvbcyqjar3a3fE8
चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती शुल्क के रूप में जीएसटी सहित 35,400 रुपये और चिकित्सा परीक्षण के लिए 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।
