Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की लागत से बने पहले एनसीसी हैंगर का उद्घाटन किया। इससे राज्य के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एनसीसी कैडेटों की ओर से डिजाइन किए गए ड्रोन और विमान के मॉडल देखते सीएम सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | हिमाचल प्रदेश में एनसीसी की वायु शाखा के लिए एक नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की लागत से बने एनसीसी हैंगर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान विमान को वाटर सैल्यूट (जल तोपों की सलामी) देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों की ओर से ड्रोन और विमान के मॉडल प्रदर्शित किए, जो उनके तकनीकी कौशल और विमानन क्षेत्र में रुचि को दर्शाते हैं।

    विमानन प्रशिक्षण को मजबूती

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया हैंगर क्षेत्र में विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। इससे वायु एनसीसी कैडेटों को व्यावहारिक ज्ञान, सिम्युलेटर प्रशिक्षण और उड़ान कौशल विकसित करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। हिमाचल में वर्ष 1972 में एयर एनसीसी की स्थापना के बाद कुल्लू में बनी यह अपनी तरह की पहली विशेष सुविधा है। दशकों पुरानी प्रशासनिक और ढांचागत बाधाओं को पार करके तैयार हुई इस सुविधा से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय वायुसेना और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कॅरियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

    206 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं
    कुल्लू जिले के बजौरा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    बजौरा और पिरडी में 206 करोड़ रुपये की 25 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। कुल्लू के सिंदूरी किस्म के 113 मीट्रिक टन अनार दुबई को निर्यात किए गए हैं, जो प्रदेश की कृषि प्रगति का प्रमाण है। इसके अलावा, मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब का खरीद मूल्य 12 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है।

    #AviationTraining #BhuntarAirport #CMsukhu #HimachalNews #himachalpradesh #Kullunews #NCCHangar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 27 अक्तूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Shimla News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र 2026: 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा आयोजन, देखें पूरी कार्यसूची
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 7 7 1
    Users Today : 25
    Total Users : 127771
    Total views : 249692
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.