एआबरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पांच रिक्त पदों को भरने के लिए 12 अक्टूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास कुल्लू की ओर से इन पदों के लिए मांग अधिसूचित की गई है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियुक्ति का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवाकर भी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।
