एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
आर्यवर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड पीसफुल सोसाइटी की ओर से ननखड़ी महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव के तहत पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं ननखड़ी खेल मैदान (सदाबहार मैदान) में करवाई जाएंगी।
रामपुर में आयोजित सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और कबड्डी तथा महिला वर्ग की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा शतरंज अंडर-15, शतरंज ओपन, कैरम अंडर-15 और कैरम ओपन प्रतियोगिताएं भी होंगी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये व ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये व ट्रॉफी रखा गया है। रस्सा-कस्सी में विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 8 हजार रुपये व ट्रॉफी मिलेगी।
शतरंज अंडर-15 और कैरम अंडर-15 के प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। शतरंज ओपन और कैरम ओपन में प्रथम पुरस्कार 3 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार वॉलीबॉल में बेस्ट स्पाइकर, बेस्ट लिफ्टर, बेस्ट डिफेंसर और बेस्ट ब्लॉकर तथा कबड्डी में बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए 500 रुपये, जबकि रस्सा-कस्सी, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में पंचायत स्तर पर टीमें भाग लेंगी। वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में पंचायत स्तर पर ही टीमें बनाई जाएंगी।
आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता के दौरान अंपायर और कमेटी का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ फोटो, आधार कार्ड और संबंधित पंचायत के दस्तावेज लाने होंगे। खिलाड़ी अपने जोखिम पर खेलेंगे और चोट आदि की स्थिति में कमेटी जिम्मेदार नहीं होगी। प्रतियोगिता के उपरांत रावण दहन किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए 9857979909 और 9625559260 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। सोसाइटी की आयोजन समिति में प्रधान प्रदीप कैलेट, सचिव ओम वर्मा, जोन प्रमुख ननखड़ी पथिक मेहता, सदस्य तरुण शैमता, ओमी चौहान, कुलवीर चौहान तथा सलाहकार राजीव मेहता शामिल हैं।
