Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 5
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये मिलेंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री ने 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। तीनों खिलाड़ियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में रोजगार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में सेवाएं देने की इच्छुक नहीं होंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। इससे वे प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने खेल करियर को भी जारी रख सकेंगी।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल नीति में संशोधन कर खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हिमाचली खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #एशियाईखेल #कबड्डी #खेल #ज्योतिठाकुर #पुष्पाराणा #भावनाठाकुर #मुख्यमंत्रीसुक्खू #रेणुकाठाकुर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 2 6
    Users Today : 144
    Total Users : 125626
    Total views : 246356
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.