Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 के दौरान 17 अक्तूबर से यातायात मार्गों में बदलाव होंगे। प्रशासन ने 18 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं, जहां 2,000 वाहन खड़े हो सकेंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 17, 2026Updated:October 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फाईल फोटो, सोशल मीडिया
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तहत यातायात संबंधी आदेश जारी किए हैं। ये आदेश उत्सव के दौरान 17 अक्तूबर से 8 नवंबर तक विभिन्न चरणों में लागू रहेंगे।
    यातायात मार्गों में बदलाव
    17 अक्तूबर से 8 नवंबर तक ढालपुर चौक से कॉलेज गेट के बीच वाहनों की आवाजाही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मार्ग से होगी। कला केंद्र होकर जाने वाला मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। हालांकि, सरकारी ड्यूटी तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के काफिले से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी।
        फोर लेन सड़क से सरवरी की ओर आने वाले वाहन अखाड़ा बाजार स्थित बेली ब्रिज अथवा भूतनाथ पुल से जा सकेंगे। सरवरी और अखाड़ा बाजार से बाहर निकलने वाले वाहन भूतनाथ पुल का उपयोग करेंगे।
     21 से 28 अक्तूबर तक लगवैली से कुल्लू आने वाले यातायात को नए बाईपास मार्ग से तथा भुट्टी चौक से लगवैली जाने वाले यातायात को डाकघर मार्ग से भेजा जाएगा।
        कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर 18 अक्तूबर से 8 नवंबर तक नो-पार्किंग एवं टो-अवे प्रतिबंध लागू रहेगा:
    1. मोहल से ढालपुर चौक: मुख्य सड़क के रास्ते, सिटी अस्पताल मार्ग सहित।
    2. कॉलेज चौक से ढालपुर चौक: क्षेत्रीय अस्पताल (आरएच), कुल्लू के रास्ते, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कार्यालय सहित।
    3. कॉलेज चौक से लोअर ढालपुर बायफ्रीकेशन: कलाकेंद्र, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के रास्ते, कुल्लू सर्किट हाउस तक की सड़क सहित। लोअर ढालपुर बायफ्रीकेशन जनता ढाबा के समीप स्थित है।
    4. ढालपुर चौक से रामशिला: सरवरी और अखाड़ा बाजार के रास्ते गैमन पुल तक।
    5. भुट्टी चौक से लुग वैली चौक: बाईपास सड़क के विभाजन तक शिशामाटी के रास्ते, सरवरी पुल तक बाईपास सड़क सहित।
    6. सरवरी आयरन फ्लाईओवर पुल से लोअर ढालपुर पुल: एकांत आश्रम सहित। यह मार्ग भगवान रघुनाथ जी की यात्रा का मार्ग है।
    माल चढ़ाने-उतारने का समय
    20 से 28 अक्तूबर तक राइट बैंक पर भुंतर के सैनिक चौक से रामशिला स्थित गैमन पुल तक माल चढ़ाने और उतारने वाले वाहनों के लिए प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
    भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
    20 से 28 अक्तूबर तक दशहरा उत्सव के लिए तैनात विशेष बसों को छोड़कर अन्य भारी मोटर वाहनों को झिड़ी और गैमन पुल के पास फोर लेन सड़क से भेजा जाएगा।
    कॉलेज गेट के पास अस्थायी बस अड्डा
    17 अक्तूबर से 8 नवंबर तक पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कॉलेज गेट के समीप पशु मैदान में अस्थायी बस अड्डा संचालित किया जाएगा।
    कुल्लू शहर में 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग सुविधा
     
    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कुल्लू शहर में 18 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। यह व्यवस्था 18 अक्तूबर से 8 नवंबर, 2026 तक लागू रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, इन पार्किंग स्थलों पर कुल 2,000 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता निर्धारित की गई है। इनमें हल्के वाहनों के लिए सशुल्क पार्किंग स्थल तथा बसों और भारी वाहनों के लिए निर्धारित स्थान भी शामिल हैं।
      निर्धारित पार्किंग स्थलों में वन विभाग मैदान ओ एल एस स्कूल के समीप, मोनाल कैफे के समीप नगर परिषद पार्किंग, कैटल ग्राउंड, पर्यटन होटल सरवरी के सामने, खोरी रोपा में एचआरटीसी बस अड्डा लोअर ढालपुर के सामने, कैलाश थिएटर सरवरी, अखाड़ा बाजार टापू पुल, विपाशा मार्केट, सब्जी मंडी, सरवरी बैक साइड मार्केट, डीएवी स्कूल मैदान मोहल, कैंब्रिज स्कूल के सामने मोहल, गांधी नगर पेट्रोल पंप के समीप, पुराना बस अड्डा अखाड़ा बाजार, मिनी सचिवालय, कुल्लू वैली शॉल शोरूम के पास, शनि मंदिर के समीप तथा शांगरी बाग में रामशिला पुल के पास के स्थान शामिल हैं।
       जिला दंडाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहन सड़कों पर खड़े न करें। सड़क पर वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों को निजी परिसर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने का आग्रह किया है।
        जिला दंडाधिकारी ने आम जनता, वाहन चालकों और संबंधित हितधारकों से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    #ARBtimes #HimachalNews #KulluDussehra #KulluDussehra2026 #Kullunews #KulluTrafficPlan #ParkingFacility #TrafficAdvisory
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मनाली-अटल टनल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    October 4, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 3, 2026

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 2 4
    Users Today : 28
    Total Users : 126824
    Total views : 248174
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.