Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित प्रत्याशी केवल एक सीट जीत सके, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। मतदान प्रतिशत 77.31 फीसदी रहा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

    शिमला जिला के रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार केवल एक वार्ड में जीत दर्ज कर पाए, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

    चुनाव परिणामों के अनुसार,  वार्ड नंबर-1 (दशालनी एवं सेरी) से भाजपा समर्थित रमा देवी ने 209 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वृंदा जिल्टा को 153 मत मिले। वहीं राजवंती को 104 और विक्रमा देवी को 53 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-2 (अपर बाजार) से कांग्रेस समर्थित पारुल ने 116 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि ऊषा शर्मा को 100 वोट मिले। वार्ड नंबर-3 (मुख्य बाजार) से कांग्रेस समर्थित सुजय अग्रवाल ने 266 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनकी प्रतिद्वंद्वी रंजना रैतका को 146 वोट मिले।

    इसी तरह वार्ड नंबर-4 (समाला) से रणजीता 122 मत लेकर विजयी रहीं। वार्ड नंबर-5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार ने 79 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-6 (ब्लॉक क्षेत्र) से प्रीति चौहान को 124 वोट मिले, जबकि वार्ड नंबर-7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान 113 मत प्राप्त कर विजयी रहे। वार्ड नंबर-8 (बावटीनाला) से प्यारे लाल आजाद ने 153 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर-9 (शक्तिनगर) में निर्दलीय उम्मीदवार शालू दत्ता 131 मतों के साथ विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी सिमरन कौर को 42 और सुनीता देवी को 56 मत प्राप्त हुए। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    77.31% मतदान दर्ज, कोर्ट रोड और शक्तिनगर वार्ड में सबसे ज्यादा वोटिंग

    नगर परिषद रोहड़ू के लिए वीरवार को सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू में कुल 3,151 मतदाताओं में से 2,436 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसके चलते कुल 77.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं में 1,652 में से 1,274 ने मतदान किया और पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। वहीं, 1,499 महिला मतदाताओं में से 1,162 महिलाओं ने मतदान किया तथा महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) में कुल 80.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो सभी वार्डों में सबसे अधिक रहा। यहां 184 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुष मतदान प्रतिशत 80.58 और महिला मतदान प्रतिशत 81.48 दर्ज किया गया। वहीं, महिला मतदान के मामले में वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर सबसे आगे रहा, जहां महिला मतदान प्रतिशत 86.76 दर्ज किया गया।

    वार्डवार मतदान प्रतिशत

    • वार्ड नंबर-1 (दशालनी) : 79.12%
    • वार्ड नंबर-2 (अपर बाजार) : 80.90%
    • वार्ड नंबर-3 (मुख्य बाजार) : 78.71%
    • वार्ड नंबर-4 (समाला) : 76.53%
    • वार्ड नंबर-5 (बस स्टैंड क्षेत्र) : 74.30%
    • वार्ड नंबर-6 (ब्लॉक क्षेत्र) : 68.38%
    • वार्ड नंबर-7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) : 80.98%
    • वार्ड नंबर-8 (बावटीनाला) : 73.91%
    • वार्ड नंबर-9 (शक्तिनगर) : 81.21%

    शक्तिनगर वार्ड में महिला मतदान सबसे अधिक

    वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर में कुल 282 मतदाताओं में से 229 मतदाताओं ने मतदान किया और कुल मतदान प्रतिशत 81.21 दर्ज किया गया। यहां पुरुष मतदान प्रतिशत 76.03 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 86.76 रहा, जो सभी वार्डों में सर्वाधिक महिला मतदान प्रतिशत है। प्रशासन के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती है।

    #BreakingNews #ElectionUpdate #HimachalElection #HimachalNews #LocalBodyElection #MunicipalElection #RohruElection2026 #RohruMC #RohruMunicipalCouncil #RohruNews #ShaktiNagarWard #ShimlaNews #रोहड़ू_नगर_परिषद_चुनाव_2026 #रोहड़ू_मतदान #हिमाचल_प्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: DJ Nation SPORTS FEST 2026: कबड्डी प्रतियोगिता में Kohinoor Academy बनी चैंपियन
    Next Article Shimla : एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन, छात्र विरोधी फैसले वापस लेने की मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 3
    Users Today : 64
    Total Users : 125983
    Total views : 246889
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.