Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    रामपुर के नरेण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित हुई। कुलदीप सिंह नेगी को कनछीन वैली कांग्रेस जोन का अध्यक्ष चुना गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    ब्लॉक कांग्रेस रामपु़र नरैण जोन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर की विशेष बैठक नरैण बाहली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। इस दौरान कनछीन वैली के अंतर्गत आने वाली तीन ग्राम पंचायतों बाहली, नरैण और पलजारा को मिलाकर संयुक्त कांग्रेस जोन का गठन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी की गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

    कुलदीप सिंह नेगी को चुना नया जोन अध्यक्ष

    बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कनछीन वैली कांग्रेस जोन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कुलदीप सिंह नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, देसराज भंडारी, मलक राज मैहता और बिशेषर पौंड को उपाध्यक्ष, पंडित सुदामा शर्मा को महासचिव तथा राज विजय ठाकुर को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के नरैण जोन की बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण

    वोट चोर,गद्दी छोड़ पर बैठक में चर्चा

    बैठक को संबोधित करते हुए लाल चंद शर्मा ने कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी गंभीर चिंता का विषय हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गांव-गांव, पंचायत और प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    इस दौरान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। लाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और जरूरतमंद परिवारों को इनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।

    बैठक में ग्राम पंचायत बाहली की प्रधान बीना मेहता, ग्राम पंचायत नरैण के उपप्रधान भूपेंद्र सिंह ठाकुर, कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद भलूनी, डॉ. केदार सिंह, वीरभद्र सिंह कायथ, भूप सिंह चौहान, केडी मैहता, सोनू भलूनी, राजीव देष्टा, वीरेंद्र कुमार भलूनी, कुशाल मैहता, महेंद्र सिंह भंडारी, निर्मल शुक्ला, सिंगी राम, दिला राम, प्रकाश वर्मा, पदम पालसरा और सर्जन मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #BlockCongress #CongressMeeting #HimachalCongress #KanchhinValley #KuldeepSinghNegi #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी
    Next Article Dharamshala: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, 246 पंचायतों की होगी मैपिंग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    दैनिक राशिफल 16 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 16, 2026

    Shimla : हिमाचल में मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ा, अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा

    November 18, 2025

    रामपुर में पैसा डबल करने के चक्कर में लोगों के फंसे तीन करोड़

    January 21, 2025

    Lahaul Spiti : रोहतांग दर्रा बंद, सड़क पर बर्फ जमने के कारण आज से वाहनों की आवाजाही पर रोक

    November 20, 2025

    Kinnaur: आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिए सख्त निर्देश

    December 22, 2025

    शिमला में दो सड़क हादसे : कुमारसैन में दंपती की मौत, ठियोग में चालक ने तोड़ा दम

    March 1, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 9 1
    Users Today : 2
    Total Users : 129391
    Total views : 252505
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.