Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Dharamshala: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, 246 पंचायतों की होगी मैपिंग

    हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के आरोप में 21 पुलिस कर्मियों सहित 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त। 246 रेड कैटेगरी पंचायतों में 15 दिसंबर से पहले होगी तस्करों और नशा पीड़ितों की मैपिंग।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    तपोवन में आयोजित एनकॉर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार अब तक 51 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर चुकी है। इनमें 21 पुलिस कर्मी और विभिन्न विभागों के 30 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत रेड कैटेगरी में चिन्हित 246 पंचायतों में चिट्टा तस्करों और नशे से प्रभावित लोगों की पहचान एवं मैपिंग का कार्य 15 दिसंबर से पहले पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला के समीप तपोवन में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूरी तरह चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा।

    मुख्यमंत्री ने निजी नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यशैली पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे से प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार, सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा प्रभावितों की पहचान के लिए आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि उन्हें दोबारा समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार दिसंबर महीने में ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान शुरू करेगी। चिट्टा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गया है। इसके तहत वर्ष 2026 में अब तक 159 लोगों को कारागार भेजा गया है। यह आंकड़ा देश में दूसरा सर्वाधिक है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने नशा तस्करी से अर्जित करीब 92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। वहीं, एनडीपीएस मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रदेश में दो नए एनडीपीएस न्यायालय स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।

    उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक जिले में चिट्टे के खिलाफ प्रभावी योजना तैयार करने और संगठित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय एनकोर्ड बैठकों के संबंध में नई मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की जाएंगी। रेड कैटेगरी की पंचायतों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही अभियान के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति के उपायुक्त को स्पीति में 200 बीघा से अधिक भूमि पर नया कारागार स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने और इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित एनकोर्ड समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

    #ARBtimes #ChittaFreeHimachal #ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #RampurBushahr #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन
    Next Article Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Himachal : त्योहारों पर मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, रसगुल्ले-चमचम में मिले मरे हुए रंगड़ और कलाकंद में फंगस

    November 1, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    कांगड़ा में ऑनलाइन सट्‌टेबाजी का भंडाफोड़: बीरता में पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार और गैजेट्स जब्त

    October 23, 2026

    Kangra News : थुरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग उत्सव में की शिरकत, मिस ठियोग बनी अनन्या

    August 16, 2025

    Rampur Bushahr : रक्तदान सेवा परिवार का सराहनीय प्रयास, 52वें कैंप में 60 यूनिट रक्तदान

    March 22, 2025

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों की जिंदगी बचाते हैं फायर कर्मी : अनिरुद्ध

    April 15, 2025

    Bilaspur News : संतुलित सामाजिक विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी : धर्माणी

    March 9, 2026

    दैनिक राशिफल : Friday, December 26, 2025

    December 26, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 9 1
    Users Today : 2
    Total Users : 129391
    Total views : 252505
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.