Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    ननखड़ी की थैली चकटी पंचायत में वन विभाग ने कायल की लकड़ी के 41 स्लिपर बरामद किए। अवैध कटान की आशंका पर जंगल में सर्च अभियान जारी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के विकास खंड ननखड़ी की थैली चकटी पंचायत में वन विभाग ने अवैध रूप से काटी गई कायल की लकड़ी के 41 स्लिपर बरामद किए हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद आसपास के जंगल में भी सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने और कहां से पेड़ों का अवैध कटान किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 10 बजे एसडीएम रामपुर को थैली चकटी पंचायत क्षेत्र में कायल की लकड़ी के स्लिपर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर 41 स्लिपर को अपने कब्जे में ले लिया।

    वन विभाग की टीम अब उस क्षेत्र से सटे जंगल में भी सर्च अभियान चला रही है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद लकड़ी कहां से काटी गई थी और क्या इस अवैध कटान में अन्य पेड़ भी काटे गए हैं। जंगल में संभावित कटान के निशान और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

    डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि कायल के 41 स्लिपर वन विभाग ने कब्जे में ले लिए हैं। मामले में संलिप्त आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

    वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध वन कटान में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से जंगल में चलाए जा रहे सर्च अभियान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अवैध कटान केवल बरामद लकड़ी तक सीमित है या जंगल में अन्य स्थानों पर भी पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है।

    #ARBtimes #ForestDepartment #himachalpradesh #IllegalTreeCutting #Nankhari #अवैधकटान #अवैधवनकटान #कायल #कायलकीलकड़ी #थैलीचकटी #ननखड़ी #रामपुर #वनविभाग #वनविभागकीकार्रवाई #शिमला #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई
    Next Article Job: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित, 29 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Crime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    Shimla : हिमाचल में चिट्टा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सप्लायर गिरफ्त में

    April 11, 2025

    Kullu: बदाह-2 में उपायुक्त ने किया ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया आयाम

    January 19, 2026

    Rampur Bushahr : नरैण बाहली में भीषण आग, दो मंजिला मकान राख; चार परिवार सर्दियों में बेघर

    February 13, 2026

    Shimla : हवाई कनेक्टिविटी पर फोकस: सीएम सुक्खू ने कांगड़ा एयरपोर्ट और शिमला-धर्मशाला फ्लाइट को लेकर लिखा पत्र

    July 24, 2025

    Shimla: शिमला में 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठक और धरना प्रदर्शन पर दो महीने की रोक

    October 4, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129610
    Total views : 252863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.